Social Media Par YouTube Video Kaise Promote Kare : सोशल मीडिया पर यूट्यूब विडिओ कैसे प्रमोट करे

538
Social Media Par YouTube Video Kaise Promote Kare
Social Media Par YouTube Video Kaise Promote Kare

यूट्यूब पर नाम बनाने के लिए और पैसे कमाने के लिए हर कोई मेहनत करता है। एक-एक वीडियो को बनाने में लोग 2 से 3 दिन तक का समय ले लेते हैं और अपनी तरफ से 100% देने के बाद जब उनका वीडियो रेडी होता है तब वह अपने चैनल पर अपलोड करते हैं। 

अपलोड करने के बाद जब उस वीडियो पर views नहीं आती है तो हमारा Motivation पूरी तरह से डाउन हो जाता है।  जिसकी वजह से फिर हमें आगे काम करने का मन नहीं करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम लोग YouTube पर वीडियो अपलोड करने के बाद ऐसे ही छोड़ देते हैं सोशल मीडिया के माध्यम से उसको प्रमोट नहीं करते हैं। 

आज के टाइम में सिर्फ YouTube पर वीडियो को Upload करना ही काफी नहीं है। क्योंकि आज के टाइम में YouTube पर Competition बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। हर दिन लाखों लोग अपने Youtube Channel पर नए वीडियो Upload करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने वीडियो को सिर्फ YouTube के भरोसे पर छोड़ देते हैं तो उतना views नहीं आता है जितना हमलोग सोच के रखे होते है। 

यही कारण है कि आज के टाइम में Social Media पर YouTube वीडियो को Promote करना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। अगर सही तरीके से Promotion किया जाय तो Views बढ़ते हैं बल्कि उसके साथ Watch time Subscribers और Channel भी बहुत तेजी से grow होने लगता है।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि Social Media का सही Use करके YouTube वीडियो को कैसे Promote किया जाए तो यह पूरा आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है।

Social Media Promotion YouTube Video के लिए क्यों जरूरी है?

जब आप YouTube पर नया चैनल चालू करते हैं तो शुरू में आपके पास ना ही Audience होती है और ना ही YouTube Algorithm आपकी Video को ज्यादा Push करता है। ऐसी Situation में Social Media आपके लिए एक बहुत ही अच्छा सहारा जो आपको बहुत help करेगा।

आपको तो पता ही आज के टाइम में Social Media पर पहले से ही करोड़ों लोग एक्टिव रहते हैं। अगर आप उन्हीं Platforms पर अपने YouTube वीडियो को सही तरीके से Share करते हैं तो आपके वीडियो को Instantly Initial Boost मिलने लगता है इससे YouTube को signal जाता है कि लोग आपके बनाए गए Content में interest दिखा रहे हैं

दोस्तो , Social Media promotion से आपकी Youtube वीडियो पर Real audience आती है और है मेन बात यह कि Fake views बिल्कुल नहीं आते वही लोग आते हैं जो सही में चाहते हे कि आपका कंटेंट देखे। जो ये Audience सोशल मीडिया से आती हैं और आपको Subscribe करके जाती है आगे चलकर यही ऑडियंस Loyal subscribers बनती हैं।

YouTube Video Promote करने के लिए कौन- कौन से Social Media Platform Best हैं?

हर एक Social Media platform का Audience अलग अलग होता है । जो भी मेन Social Media Platform है जैसे X.com या फिर Facebook .etc । इन सब प्लेटफार्मों में ऑडियंस अलग अलग होती है इसलिए जरूरी यह हे कि हर जगह पर अलग अलग Strategy के साथ Promotion किया जाए।

YouTube वीडियो Promote करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले Platform :-

  • Facebook
  • Instagram
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Twitter या (X.com)
  • LinkedIn

इन हर एक प्लेटफार्मों में promotion करने का तरीका अलग अलग होता है। अगर हर जगह एक ही तरीके से Promotion करेंगे तो वहां से Result नहीं मिल पाएगा।

Facebook पर YouTube Video कैसे Promote करें?

आज के टाइम में Facebook एक सबसे बड़ा Social Media platform है। फेसबुक पर Youtube Video का Promotion Groups, Pages और Personal Profile तीनों से कर सकते है ।

पहली बात यह कि सबसे पहले आपको अपनी वीडियो से Related Facebook Groups Join करने चाहिए। ऐसे Groups चुनने है जहां पर Active Members हों और हा जब भी आप अपना वीडियो Facebook Groups में Upload करें तो सिर्फ लिंक मत डालना आपको पहले 2 से 3 लाइन में आपनवीडियो की कहानी बताइए और फिर लिंक डालिए।।

अगर आप Facebook page बनाते है तो आपको Facebook page बनाने से भी काफी ज्यादा फायदा होता है। आपको अपने चैनल के नाम से एक Facebook page बनाना और Regular वहां Short clips अच्छे thumbnails के साथ और वीडियो से अच्छी बाते शेयर करनी हे और आपको कहना है कि पूरी Video YouTube से देखे।

कुछ जरूरी बाते:-

  • आपको कभी भी Spam groups में वीडियो का link नहीं डालना है।
  • एक ही पोस्ट बार बार Facebook page पर Share नहीं करना है, इससे ऑडियंस परेशान हो सकती हैं।
  • सबसे काम की बात पोस्ट के साथ सवाल जरूर पूछिए ताकि लोगों का Engagement बढ़े।

Instagram से YouTube Video पर Views कैसे लाएं?

Instagram आज के टाइम में YouTube growth के लिए सबसे ज़्यादा Powerful Platform बन गया हे । खासकर Instagram Reels की वजह से आप भी Instgram चलाते ही होंगे आपने कभी न कभी ऐसी Reel देखी होगी जो कि Clips में चल रही हो और बाद में आपने उस Reel में जो भी देखा Youtube पर जाके सर्च किया या फिर उस Profile के Bio से Youtube Video पर गए हो।

बस Same आपको अपने YouTube वीडियो से 20 से 30 सेकंड का Best part निकालकर Reel बनानी है, Reel में Caption ऐसा होना चाहिए जिससे लोग पूरा वीडियो देखने के लिए YouTube पर जाएं ही जाएं।

दोस्तो, Instagram Stories का भी सही इस्तेमाल करें हर वीडियो upload के बाद 2 से 3 stories डालें ताकि Story से आपकी Youtube वीडियो पर ऑडियंस जाए और हा Story में आपको Poll Question या फिर Emoji Slider का Use करना है।

एक ओर जरूरी बात Instagram bio में YouTube Channel annel link जरूर डालें। इससे जो लोग आपके Profile पर आएंगे वो आसानी से आपके YouTube Channel तक पहुंच जाएंगे।

WhatsApp और Telegram से YouTube Video का Promotion कैसे करें?

Youtube Video के प्रमोशन के लिए WhatsApp और Telegram एक बहुत ही अच्छी जगह है। अगर WhatsApp और Telegram का सही तरीके से इस्तमाल किया जाएं तो WhatsApp और Telegram बहुत ही ज्यादा अच्छा Result देखने को मिल सकता है।

सबसे पहले WhatsApp की बात करे तो आप WhatsApp पर broadcast list बनाए । आप केवल उन लोगों को जोड़े जो सच में आपके Content में Interest रखते हो। Youtube Channel पर Video upload के बाद उन्हें Personal touch के साथ message भेजो ताकि वो वीडियो को देखे अगर Video को शुरुआत में पुश अच्छा मिला तो Youtube Algorithm आपके Video को आगे पहुंचाएंगा।

दोस्तो, दूसरा है Telegram, Telegram पर अपना Channel बनाना ज्यादा Effective होता है। बस आपको ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने Telegram Channel में Join करवाना है, ओर Telegram Channel में भी आपको Active रहना, आने वाले Videos के बारे में और Behind The Scenes के बारे में जानकारी डालती रहनी है।

  • WhatsApp पर जबरदस्ती किसी को add न करें। इससे आपका Watch time गिर सकता है और Youtube Algorithm को यह मैसेज जाएगा कि लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हे।
  • Telegram channel पर regular active रहें। ताकि आपको कोई Unfollow करके नहीं जाए।
  • याद रहे सिर्फ Video का Link नहीं value भी दें उसके साथ कुछ जोड़े जिससे लोग Youtube Video पर आए।

Twitter और LinkedIn पर YouTube Video कैसे Share करें?

Twitter या जिसे अब X भी कहा जाता हे यह एक Fast Moving Platform है। Fast Moving Platform से मतलब है तेजी से चलने वाला Trend , यही से Trend की शुरुआत होती है, Twitter पर Short catchy text के साथ Youtube वीडियो का लिंक का Share करना अच्छा रहता है। Trending hashtags का सही Use करने से आपकी वीडियो नई Audience तक पहुंचती है।

LinkedIn पर Educational, Motivational, Business और Skill based Content अच्छा Perform करता है. अगर आपका YouTube content इन Categories में आता है। तो LinkedIn से आपको बहुत ही अच्छी Quality वाली audience मिल सकती है। इससे आपकी कमाई भी ज्यादा हो सकती हे ।

Consistency और Timing का कितना रोल होता है ?

Social Media Promotion में Consistency सबसे Important factor है। अगर आप एक दिन Promotion करते हैं और फिर कई दिन गायब हो जाते हैं तो Audience आपको भूल जाती है। इस लिए आपको लगातार अपनी Youtube Video को Promote करते रहना है Social Media पर आपको एक fixed routine बनाना चाहिए जैसे Youtube Video Upload के दिन सारे Social Media Platform पर Instagram Reel Facebook post , WhatsApp broadcast और Telegram Update जरूर करे।

Conclusion

देखिए दोस्तो, Social Media पर YouTube वीडियो Promote करना आज के टाइम में जरूरी हो गया है । अगर आप चाहते हैं कि आपका Youtube चैनल grow हो ओर Views आए और Audience बने तो आपको smart तरीके से Social Media का इस्तेमाल अपने Youtube Video को Promote करने के लिए करना ही होगा।

Promotion तभी काम करता है जब आपका वीडियो अच्छा हो और लोगो को पसंद आए और असली बात या हे कि Social Media से आपको Views मिल सकते हे । अगर आप अच्छा कंटेंट बनाते रहे तो आपको Youtube Feed से भी अच्छे Views मिलने लगेंगे।

अगर आपने इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों को सही तरीके से follow करते हे तो आपके YouTube channel की growth धीरे धीरे बढ़ने लग सकती है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी तो हमें कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों मे भी शेयर करे। आगे आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए उसके बारे में भी कमेंट कर सकते हैं।

FAQs – 

Q1 सोशल मीडिया पर Video promote करने के लिए कौन कौन सा Social apps सही होगा?

Ans – वैसे तो बहुत सारे apps हैं मगर सबसे पापुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप है। आप यहां पर अपनी वीडियो को प्रमोट कर सकते हैं। 

Q2 क्या फ्री में सोशल मीडिया पर अपनी यूट्यूब वीडियो को प्रमोट कर सकते हैं?

Ans – बिल्कुल आप अपने यूट्यूब वीडियो को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Organic तरीके से free में promote कर सकते हैं मगर उसमें समय लग सकता है। 

Q3 यूट्यूब वीडियो पर व्यूज कैसे लाएं?

Ans – यूट्यूब वीडियो पर views लाने के लिए आपको Trending Topic पर वीडियो बनाना होगा अगर आप चाहे तो YouTube Shorts का भी Use करके अपने वीडियो पर views ला सकते हैं। 

Q4 क्या हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को Promote करना चाहिए?

Ans – बिल्कुल आपको सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो को प्रमोट करना चाहिए ताकि आपकी वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाए। 

आप हमारी इस पोस्ट को भी पढ़ के इससे रिलेटेड जानकारी ले सकते है

YouTube Pe Short Video Viral Kaise Kare – YouTube पे शॉर्ट्स विडिओ वायरल कैसे करे 

YouTube Partner Program Me Kaise Join Kare : यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में कैसे जॉइन करे

Previous articleYouTube Pe Short Video Viral Kaise Kare : YouTube पे Shorts विडिओ वायरल कैसे करे 
Next articleInstagram Par Kisko Follow Karna Chahiye : Instagram पर किसको किसको फॉलो करना चाहिए 
Mahesh Gupta
दोस्तों आप सभी को मेरा बहुत-बहुत नमस्कार. मेरा नाम महेश गुप्ता है और मैं factsreaders.com इस साइट पर कंटेंट राइटिंग का काम करता हूं. दोस्तों मुझे मेरी लाइफ में लिखना बहुत ज्यादा पसंद है लिखने के साथ-साथ मैं किताबें भी खूब पढ़ता हूं. मुझे नए नए चीजों को सिखाना काफी पसंद है. मैं लगभग पिछले 4 साल से कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं. मैं यहां पर आप लोगों को बहुत अच्छी अच्छी टॉपिक पर एकदम लेटेस्ट जानकारी दूंगा जिससे आपके मन में जो भी सवाल आता है उसका जवाब में रिसर्च करके एकदम आसान भाषा में देने का प्रयास करूंगा.. अगर मैं आपको अपने बारे में बताऊं तो मैं बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला हूं. मेरी क्वालिफिकेशन की बात करूं तो मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है साथ में मैं यूपीएससी की भी तैयारी करता हूं और आगे भी मेरी पढ़ाई जारी है. मुझे पूरी उम्मीद है मैं आपको जो भी जानकारी दूंगा आपको पसंद आएगा. अगर आपको मुझसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ना है तो आप मेरे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं.

538 COMMENTS

  1. मैं अपना इंस्टाग्राम का फॉलोअर 5000 बनाने सोचता हूं आपको इसलिए मेरा इंस्टाग्राम का महत्व नाम से है वह फ्लावर बाहर जाएगा आप मेहनत कीजिए धन्यवाद हम कहते हैं

  2. 50K🫂🫂🫂🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔷🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔷🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔷🔹🔷🔷🔷🔹🔷🔷🔹🔹👁️‍🗨️🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔹🔹🔹🔹🔷🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔷🔷🔷🔷

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here