YouTube Pe Short Video Viral Kaise Kare : YouTube पे Shorts विडिओ वायरल कैसे करे 

93
YouTube Pe Short Video Viral Kaise Kare
YouTube Pe Short Video Viral Kaise Kare

आज अगर आप YouTube पर नए हो और काफी time से मेहनत कर रहे हो पर result नहीं आ रहा है, तो YouTube Shorts आपके लिए सबसे बड़ा chance हो सकता है। बहुत से लोग सिर्फ़ इसलिए पीछे रह जाते हैं क्योंकि वो short videos को lightly लेते हैं पर जो लोग इस गेम को समझ गए ना, उनका channel बिना ads के और बिना किसी connections के grow हुआ है।

आज मैं ये Article इसलिए लिख रहा हूँ ताकि आपको ये समझ आए कि viral होना luck नहीं होता, बल्कि सही तरीके से काम करने का result होता है। चलो आज step by step समझते हैं और जानते है की YouTube Pe Short Video Viral Kaise Kare।  

YouTube Shorts Algorithm को समझना बहुत जरूरी है 

देखिए दोस्तों, YouTube Shorts Algorithm को समझना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यहीं से decide होता है कि आपका short चलेगा या नहीं। Shorts का algorithm बहुत ज़्यादा complicated नहीं है। ये बस एक simple चीज़ देखता है लोग आपका video देख रहे हैं या नहीं।

Subscribers, likes या comments से पहले YouTube ये चेक करता है कि viewer आपका short देखते ही रुकता है या बिना सोचे स्वाइप कर देता है। अगर लोग आपका short पूरा देखते हैं, या उसे रिपीट में देखने लगते हैं, तो YouTube को एक clear सिग्नल मिल जाता है कि ये कंटेन्ट value वाला है और लोगों को पसंद आ रहा है।

जैसे ही ये signal strong होता है, YouTube उस video को धीरे-धीरे ज़्यादा लोगों को दिखाना शुरू कर देता है। पहले थोड़ी audience, फिर उससे बड़ी audience और यहीं से short viral होने की process start होती है।

इसलिए सबसे पहला और सबसे important target ये होना चाहिए कि आप viewer को रोक सको। अगर आपने viewer का attention जीत लिया, तो algorithm अपने आप आपका साथ देने लगता है।

Shorts Viral होने के लिए Starting Strong होगी तो ही विडियो चलेगा

सच बोलूँ तो, किसी भी short video का future पहले 2-3 seconds में ही decide हो जाता है। अगर शुरुआत ज़रा-सी भी boring हो गई ना, तो चाहे आपका content कितना ही best क्यों न हो, लोग उसे देखने ही नहीं वाले। 

Shorts के लिए “Hello doston”, “आज की video में हम बात करेंगे” जैसे intro बिल्कुल बेकार होते हैं। Viewer के दिमाग में पहले ही second में ये feeling आनी चाहिए कि “रुक, ये कुछ काम का लग रहा है।”

इसलिए शुरुआत में सीधे point पर आओ। Question पूछो, कोई problem दिखाओ, या फिर result ही पहले दिखा दो। जैसे कुछ ऐसा जो viewer को सोचने पर मजबूर कर दे या उसकी curiosity जगा दे। Emotional hook हो, shocking line हो या कोई relatable बात कुछ भी हो, लेकिन ऐसा होना चाहिए जो scroll रुकवा दे।

यही छोटी-सी चीज़ बहुत बड़ा difference लाती है। जब लोग शुरुआत में रुक जाते हैं, पूरा video देखते हैं या repeat में देखते हैं, तब YouTube को signal मिलता है कि content strong है। और फिर algorithm खुद उस short को आगे push करने लगता है।

वायरल होने के लिए Short Video की Perfect Length क्या होनी चाहिए 

देखिए दोस्तों, वायरल होने के लिए short video की length बहुत बड़ा role play करती है। SEO और algorithm दोनों के हिसाब से देखा जाए, तो 15 से 30 seconds की length सबसे best मानी जाती है। इस time में आप अपनी बात भी clear कर सकते हो और viewer को bore भी नहीं करते।

अगर आप इससे ज़्यादा लंबा short बना रहे हो, तो तभी बनाओ जब content सच में बहुत engaging हो। क्योंकि हर extra second के साथ ये risk बढ़ता जाता है कि viewer बीच में ही swipe कर देगा। और जैसे ही लोग swipe करना शुरू करते हैं, algorithm को negative signal मिल जाता है।

याद रखो, short का मतलब ही होता है सीधा पॉइंट, बसवास चीजे नहीं। घुमा-फिराकर बात करने का time shorts में नहीं होता। आपका goal ये होना चाहिए कि viewer video खत्म होने के बाद बोले, अरे यार, ये तो जल्दी ख़त्म हो गय. एक बार और देख लेता हूँ।

जब लोग short को repeat में देखने लगते हैं, तभी YouTube को clear signal मिलता है कि content strong है। और वहीं से viral होने की process start होती है।

Trending Topics और Music का स्मार्ट यूज़ करो 

दोस्तों, Trending topics और music का smart use करना बहुत ज़रूरी है। अगर आप चाहते हो कि YouTube Shorts आपके video को push करे, तो इस एक बात को हमेशा याद रखना – trends को ignore करना अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। Shorts का पूरा game ही trends पर चलता है। जब कोई ट्रेंड शुरू होता है तो जो चल रहा होता है, वही दीखता भी है।

इसलिए रोज़ थोड़ा सा time निकालकर Shorts feed scroll करो। देखो कि कौन-से topics बार-बार सामने आ रहे हैं, कौन-से music या sounds हर दूसरी reel में सुनाई दे रहे हैं, और कौन-से formats लोग repeat कर रहे हैं।

अगर एक ही चीज़ आपको एक ही दिन में 3-4 बार दिखने लगे, तो समझ लो trend चल रहा है। अब यही वो मौका होता है जहाँ smart creators बाकी लोगों से आगे निकल जाते हैं।

लेकिन यहाँ एक बहुत important बात समझ लो।
आपको कॉपी नहीं करना है। Blind copy करना ग़लत बात है, आप trend को अपने style में use कर सकते है।

Trend को smart तरीके से use करने के लिए ये करो:

  • अपनी language और बोलने का तरीका अलग रखो
  • अपना example या perspective add करो
  • अपनी real story या experience जोड़ो

जब तुम ऐसा करते हो, तो तुम copycat नहीं लगते, बल्कि creative लगते हो।

YouTube का algorithm unfamiliar चीज़ों से थोड़ा डरता है, लेकिन familiar patterns को बहुत पसंद करता है। और जब familiar trend के साथ थोड़ी creativity मिल जाती है ना, तो viral होने के chances अपने आप double हो जाते हैं।

Video Quality सही और Genuine होनी चाहिए

दोस्तों, video quality सही और genuine होनी बहुत ज़रूरी है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपको महँगा camera, mic या heavy setup चाहिए। बहुत सारे लोग इसी चक्कर में start ही नहीं करते और सोचते रहते हैं कि जब अच्छा setup आएगा, तब शुरू करेंगे। सच बोलूँ तो यही सबसे बड़ी गलती है।

Reality ये है कि अगर आपका content genuine है, तो mobile से बनाई गई video भी viral हो सकती है। बस इतना ध्यान रखो कि video clear दिखे, आवाज़ साफ़ समझ आए और lighting थोड़ी ठीक हो। इतना काफी है। लोगों को ultra-HD perfection नहीं चाहिए, उन्हें real इंसान चाहिए जो honest तरीके से बात कर रहा हो।

आजकल audience fake और over-edited content से जल्दी bore हो जाती है। उन्हें वो creator पसंद आता है जो naturally camera के सामने बात करता है, अपने experience share करता है और real लगता है।

याद रखो, camera से ज़्यादा important तुम्हारा confidence है। अगर confidence दिख रहा है और बात दिल से निकल रही है, तो viewer रुकता है और वही रुकना viral होने की शुरुआत बन जाता है।

Caption और Hashtags SEO के लिए बहुत जरूरी होता है 

देखिए दोस्तों, Caption और Hashtags SEO के लिए बहुत ज़्यादा important होते हैं, खासकर जब बात YouTube Shorts की हो। बहुत लोग short upload करते वक़्त caption को lightly ले लेते हैं, लेकिन सच ये है कि caption YouTube को ये समझाने में मदद करता है कि आपका video किस topic पर है।

Caption में वही लिखो जो actually video में दिख रहा है या बोला जा रहा है। ज़्यादा smart या confusing lines मत लिखो। Simple और clear words में बताओ कि video किस बारे में है। इससे YouTube का algorithm आसानी से समझ पाता है कि आपके short को किस type की audience को दिखाना है।

अब बात करते हैं hashtags की। यहाँ ज़्यादा डालना फ़ायदे का नहीं होता। बहुत सारे hashtags डालने से SEO strong नहीं होता, बल्कि signal messy हो जाता है। Shorts के लिए 2-3 relevant hashtags बिल्कुल काफ़ी होते हैं।

जैसे-  #youtubeshorts,  #shorts और एक niche-related hashtag

ये clean और focused SEO signal देता है, जिससे algorithm confuse नहीं होता। 

बिना subscribers के भी YouTube Shorts viral कैसे करे 

देखिए दोस्तों, YouTube Shorts का सबसे बड़ा plus point यही है कि यहाँ subscribers से ज़्यादा content matter करता है। बहुत लोग सोचते हैं कि जब तक subscribers नहीं होंगे, तब तक shorts viral नहीं होंगे लेकिन सच इससे बिल्कुल उल्टा है।

YouTube Shorts का algorithm सबसे पहले ये देखता है कि आपका short starting से engaging है या नहीं। अगर लोग video देखते ही रुक जाते हैं, पूरा short देखते हैं या repeat में देखते हैं, तो YouTube को clear signal मिल जाता है कि content अच्छा है।

जब ये signal strong होता है, तो YouTube उस video को सिर्फ़ आपके subscribers तक सीमित नहीं रखता। वो उस short को non-subscribers को भी दिखाना शुरू कर देता है। इसी वजह से आपने देखा होगा कि बहुत से नए channels का पहला या दूसरा short ही अच्छा perform कर जाता है, जबकि उनके subscribers बहुत कम होते हैं।

Shorts Viral करने के लिए एक दिन मे कितने Video upload करने चाहिए 

Shorts viral करने के लिए एक दिन में कितने video upload करने चाहिए, ये सवाल हर beginner के दिमाग में आता है। तो simple और clear जवाब है beginner के लिए daily 1 short बिल्कुल perfect होता है।

एक short रोज़ डालने से आपका content भी rushed नहीं होता और आप quality पर भी अच्छे से focus कर पाते हो। इससे algorithm को भी clear signal मिलता है कि ये creator regular है। Regularity Shorts के game में बहुत बड़ी चीज़ है।

इससे ज़्यादा shorts तभी upload करो, जब तुम consistently quality maintain कर पाओ। सिर्फ़ ज़्यादा videos डाल देने से कोई फ़ायदा नहीं होता, अगर content weak है या repeat जैसा लग रहा है। Weak content डालोगे तो उल्टा algorithm negative signal पकड़ लेता है।

Quantity से ज़्यादा consistency जरूरी है। रोज़ एक strong short डालना, हफ्ते में एक दिन 5 shorts डालकर गायब हो जाने से कहीं बेहतर है।

Shorts से Subscribers कैसे बढ़ते है 

Shorts से subscribers बहुत fast बढ़ सकते हैं, बस condition एक ही है आपका content valuable होना चाहिए। Shorts का main काम ही यही होता है कि नए लोगों तक आपका content पहुँचे। जब किसी viewer को आपका short पसंद आता है, तो वो naturally curious होता है कि ये creator और क्या बनाता है और वह आपके बाकी विडियो को भी चैनल पर जा कर देखता है।

अगर short start से end तक engaging है और viewer को कुछ सीखने, समझने या feel करने को मिलता है, तो वो सिर्फ़ video देखकर नहीं चला जाता। वो आपका channel visit करता है, बाकी shorts देखता है और फिर subscribe करने का decision लेता है।

इसलिए हमेशा कोशिश करो कि short के end तक viewer को कोई value मिले चाहे वो information हो, solution हो, motivation हो या entertainment। अगर end तक value रही, तो viewer के मन में ये thought आता है कि ऐसे videos और देखने हैं।

Viral होने के लिए Consistency भी बहुत जरुरी होता है 

दोस्तों, viral होने के लिए consistency बहुत ज़्यादा ज़रूरी होती है, और यहीं पर maximum लोग fail हो जाते हैं। लोग 2-3 shorts डालते हैं, थोड़ा wait करते हैं और फिर बोल देते हैं YouTube काम नहीं करता। जबकि सच ये है कि YouTube का algorithm आपको समझने में time लेता है। वो एक-दो videos में decide नहीं करता कि आप worth हैं या नहीं।

Algorithm ये देखता है कि आप regularly content डाल रहे हो या नहीं, आप serious हो या नहीं। जो बंदा daily या at least regularly shorts upload करता रहता है, उसका एक ना एक video उठता ही उठता है। कभी आज, कभी कल लेकिन उठता ज़रूर है।

यहाँ एक बात बहुत important है। Consistency का मतलब quantity नहीं होता, discipline होता है। मतलब रोज़ 5 weak shorts डालना consistency नहीं है। Consistency ये है कि आप तय करो  चाहे रोज़ 1 short या एक दिन छोड़कर 1 short, लेकिन जो भी schedule हो, उसे honestly follow करो।

Conclusion

देखिए दोस्तों, YouTube Shorts पर viral होना एक दिन का game नहीं है। ये patience, learning और consistency का पूरा mix है। यहाँ कोई overnight success नहीं होता। जो लोग टिके रहते हैं, वही आगे निकलते हैं।

अगर तुम रोज़ थोड़ा-सा भी better कर रहे हो  चाहे hook improve हो, editing बेहतर हो या presentation साफ़ हो  तो समझ लो तुम already बहुत सारे लोगों से आगे चल रहे हो। ज़्यादातर लोग सीखने से पहले ही हार मान लेते हैं।

इस process में सबसे ज़रूरी बात है compare मत करो और खुद पर doubt मत करो। हर creator का journey अलग होता है। किसी का video आज चलता है, किसी का कल। लेकिन जो लोग regularly upload करते रहते हैं, उनका time ज़रूर आता है।

इसलिए बस upload करते रहो, सीखते रहो और खुद पर भरोसा रखो। YouTube देर से सही, लेकिन मेहनत का result देता ज़रूर है।

बाकी दोस्तों, हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें comment करके ज़रूर बताइए। अगर आपको useful लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर share करें, ताकि वो भी सही तरीके से YouTube Shorts पर grow कर सकें।

FAQs

1. क्या बिना subscribers के YouTube Shorts viral हो सकते हैं?

Ans – हाँ। YouTube Shorts algorithm subscribers नहीं, viewer retention देखता है। अगर लोग video पूरा देख रहे हैं, तो short viral हो सकता है।

2. YouTube Shorts viral होने में कितना time लगता है?

Ans – कोई fixed time नहीं होता। कुछ shorts hours में, कुछ 2-3 days बाद push होते हैं।

3. क्या shorts से subscribers बढ़ते हैं?

Ans – हाँ। अगर content valuable है, तो shorts से fast subscribers grow होते हैं।

4. अगर shorts views नहीं आ रहे हों तो क्या करें?

Ans – video की starting, topic और length improve करो। Delete मत करो, learning के साथ upload continue रखो।

आप हमारी इस पोस्ट को भी पढ़ सकते है

YouTube Partner Program Me Kaise Join Kare : यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में कैसे जॉइन करे

Previous articleYouTube Partner Program Me Kaise Join Kare : यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में कैसे जॉइन करे
Next articleSocial Media Par YouTube Video Kaise Promote Kare : सोशल मीडिया पर यूट्यूब विडिओ कैसे प्रमोट करे
Mahesh Gupta
दोस्तों आप सभी को मेरा बहुत-बहुत नमस्कार. मेरा नाम महेश गुप्ता है और मैं factsreaders.com इस साइट पर कंटेंट राइटिंग का काम करता हूं. दोस्तों मुझे मेरी लाइफ में लिखना बहुत ज्यादा पसंद है लिखने के साथ-साथ मैं किताबें भी खूब पढ़ता हूं. मुझे नए नए चीजों को सिखाना काफी पसंद है. मैं लगभग पिछले 4 साल से कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं. मैं यहां पर आप लोगों को बहुत अच्छी अच्छी टॉपिक पर एकदम लेटेस्ट जानकारी दूंगा जिससे आपके मन में जो भी सवाल आता है उसका जवाब में रिसर्च करके एकदम आसान भाषा में देने का प्रयास करूंगा.. अगर मैं आपको अपने बारे में बताऊं तो मैं बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला हूं. मेरी क्वालिफिकेशन की बात करूं तो मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है साथ में मैं यूपीएससी की भी तैयारी करता हूं और आगे भी मेरी पढ़ाई जारी है. मुझे पूरी उम्मीद है मैं आपको जो भी जानकारी दूंगा आपको पसंद आएगा. अगर आपको मुझसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ना है तो आप मेरे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं.

93 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here