
दोस्तों, आजकल Facebook का यूज़ काफी बढ़ चुका है और अब तो लोग घंटों-घंटों तक Facebook पर बस स्क्रॉल करते रहते हैं, लेकिन इससे उन्हें कुछ भी नहीं मिलता और टाइम अलग बर्बाद होता है।
वहीं, अगर देखा जाए, तो दूसरी ओर आज के टाइम में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इसी Facebook को अच्छा खासा पैसा कमाने के लिए भी यूज़ कर रहे हैं। अगर आप भी यही सोचते सोचते यहाँ तक आए हैं कि facebook par monetization kab milta hai और कब उससे कमाई शुरू होती होगी, तो फिक्र मत करें, आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
दोस्तों, अगर आप ये आर्टिकल पूरा पढ़ लेंगे, तो Facebook Monetization को लेकर आपकी कई उलझनें खत्म हो जाएँगी। चलिए फिर, बिना किसी फालतू बात के अपने असली सवाल की ओर चलते हैं।
Facebook Monetization क्या है?
देखें, जो लोग Facebook के बारे में ज़्यादा नहीं जानते हैं, उनके लिए ये एक बेसिक-सा सवाल है। अगर हम इसे आसान वर्ड्स में समझने की कोशिश करें, तो Facebook Monetization एक ऐसा सिस्टम होता है, जिसके ज़रिए आप अपनी Facebook Profile या Facebook Page से कमाई कर सकते हैं।
चलिए, एक छोटे-से एग्जांपल से इसे और आसानी से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये सिस्टम काम कैसे करता है। जैसे, आपने टीवी या फोन पर वीडियो देखते हुए कभी न कभी नोट किया होगा कि बीच-बीच में एड्स आते हैं। बस, यही एड्स कमाई का असल ज़रिया होते हैं।
जिस तरह टीवी पर और YouTube वीडियो पर एड्स आते हैं और कमाई होती है, उसी तरह Facebook वीडियो पर भी एड्स आते हैं और कमाई होती है। मॉनिटाइजेशन चालू होने का एक सीधा मतलब ये भी होता है कि अब आपका अकाउंट सिर्फ टाइम पास का ज़रिया नहीं रहा है, बल्कि अब आप उससे कमाई भी कर सकते हैं।
Facebook Monetization से Income कैसे होती है? पूरा Process समझें
दोस्तों, हमारे आज के असली मुद्दे Facebook Se Paise Kaise Kamaye की तरफ आने से पहले कुछ ऐसे सवालों को क्लियर करना ज़रूरी है, जिनको लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं।
बहुत से लोगों को आपने कहते तो सुना होगा कि अगर आप Facebook पर रोज़ वीडियो डालोगे, तो आपको सीधा पैसे मिलना शुरू हो जाएगा। या कुछ लोग समझते हैं कि Facebook सीधा अपनी जेब से पैसे बाँटता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
Facebook Monetization में असली खेल तो Ads का होता है। दुनिया में जो बड़ी-बड़ी कंपनियाँ होती हैं, वो अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के बदले Facebook जैसे प्लेटफॉर्म को पैसे देती हैं और ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपकी वीडियो के बीच-बीच में उन Ads को लगाकर लोगों तक उन प्रोडक्ट्स का प्रचार करते हैं, जिससे कमाई होती है।
इस कमाई में से लगभग 55% हिस्सा Facebook खुद रख लेता है और बाकी के बचे 45% आपको दे देता है। अगर देखा जाए, तो सिस्टम में जितने ज़्यादा लोग आपका वीडियो देखेंगे, उतने ज़्यादा Ads चलेंगे और उतनी ही ज़्यादा आपकी कमाई भी होगी।
Facebook Page Par Monetization Kab Milta Hai? नए Creators के लिए पूरी जानकारी
अब आते हैं अपने सबसे बड़े सवाल पर कि आखिर फेसबुक हमारे पेज को कब मॉनिटाइज करता है। अगर देखा जाए, तो हाल ही में फेसबुक ने Facebook Monetization Rules को काफी बदल दिया है और अब सब कुछ बहुत आसान कर दिया है।
पहले इसमें काफी झंझट होता था। अलग-अलग चीज़ों के लिए अलग-अलग भाग-दौड़ करनी पड़ती थी, लेकिन अब फेसबुक ने सबको मिलाकर एक Unified Content Monetization Program बना दिया है।
यानी, एक बार अगर Monetization की शर्तें पूरी हुईं, तो हर तरफ से कमाई शुरू होगी। लेकिन इस प्रोग्राम की एक जरूरी बात यह है कि इस प्रोग्राम के लिए आप यूँही अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों और शर्तों को पूरा करना होगा, तब आप इसके लिए eligible होंगे।
Facebook Monetization Requirements:
facebook par monetization kab milta hai? इस सवाल का सिंपल सा जवाब है जब आप फेसबुक की मॉनिटाइजेशन शर्तों को पूरा करते हैं तब मिलता है।
वैसे अगर देखा जाए, तो फेसबुक ने पैसे कमाने का जो ये रास्ता बनाया है, वो उतना भी मुश्किल नहीं है जितना लोग समझते हैं। बस आपको कुछ शर्तों को ध्यान में रखना है और अपनी Facebook Monetization जर्नी शुरू करनी है।
फॉलोअर्स: सबसे पहली और जरूरी शर्त की आपके पेज पर कम से कम 5,000 फॉलोअर्स होने चाहिए। तभी आप Facebook से कमाई कर सकेंगे।
वॉच टाइम (Minutes Viewed): फॉलोअर्स के बाद दूसरा नंबर है व्यूज़ का। इसमें आपके अकाउंट पर पिछले 60 दिनों के अंदर कम से कम 60,000 मिनट का वॉच टाइम होना चाहिए। इसमें आपकी रील्स और लाइव वीडियो का टाइम भी जुड़ता है!
एक्टिव वीडियो: फेसबुक ने ये शर्त भी रखी है कि आपके पेज पर कम से कम 5 एक्टिव वीडियो अपलोड होनी चाहिए, जो आपकी खुद की हों, किसी की चुराई हुई न हों।
ऐज लिमिट: ये भी Facebook Monetization Eligibility Criteria का एक जरूरी हिस्सा है। इसमें आपके फेसबुक अकाउंट का कम से कम 3 महीने पुराना होना जरूरी है। अगर आपका बिल्कुल नया पेज है, तो अभी अप्लाई न करें।
Facebook Monetization Eligibility Kaise Check Karein? कुछ मिनट में करें पता
देखिए, जब आप इतनी मेहनत कर रहे हैं, तो यह चेक करना भी तो बनता है कि आप Facebook Monetization के लिए एलिजिबल हैं या नहीं। फेसबुक पर ये चेक करना बहुत आसान है। बस आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं।
Meta Business Suite
अगर आपके पास कोई लैपटॉप या कंप्यूटर है, तो ये काम काफी आसान हो जाएगा। बस आपको गूगल पर जाकर Meta Business Suite खोलना है और वहाँ अपने पेज से लॉग-इन करें। फिर लेफ्ट साइड पर आपको ‘Monetization’ का एक ऑप्शन दिखेगा। जब आप उस पर क्लिक करेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि आपके कितने फॉलोअर्स और कितने मिनट का वॉच टाइम पूरा हो चुका है।
Professional Dashboard
लेकिन अगर आपके पास मोबाइल है, तो आप ये काम मोबाइल पर भी कर सकते हैं। बस आपको अपने नॉर्मल अकाउंट को पब्लिक करके Professional Facebook Account में बदलना है। इसके बाद आपको अपने पेज पर ही Professional Dashboard का बटन दिखने लगेगा और यहाँ से आप अपने पेज की पूरी हेल्थ और परफॉर्मेंस देख सकते हैं।
Monetization Section
जब आप प्रोफेशनल डैशबोर्ड पर आ जाएंगे, तो उसके अंदर ही आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर Monetization का सेक्शन मिलेगा। इस पर टैप करते ही आपको अलग-अलग कमाई करने के टूल्स, जैसे In-stream Ads, Ads on Reels, Stars, की लिस्ट दिखेगी। हर टूल के आगे एक छोटा सा तीर होगा, जिसे दबाकर आप देख सकते हैं कि क्राइटेरिया पूरा होने में कितने फॉलोअर्स या मिनट्स बाकी हैं।
अगर आपका Facebook Account Monetization के लिए Eligible नहीं है, तो क्या करें?
अगर आपने अपना प्रोफेशनल डैशबोर्ड चेक किया और वहाँ मोनेटाइजेशन के आगे लाल Cross का निशान बना है, या लिखा आ रहा है कि आप अभी ‘Eligible’ नहीं हैं, तो इसमें उदास होने की कोई बात नहीं है। न आप ये समझें कि आपका पेज बेकार है, अब इसका कुछ नहीं हो सकता। बस आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं और आप फेसबुक से कमाई कर सकते हैं।
Step 1: अपना पूरा कंटेंट स्कैन करें
फेसबुक पर एलिजिबल न होने की सबसे बड़ी एक वजह होती है कंटेंट का ओरिजिनल न होना। मतलब, जब कभी आप किसी दूसरे का कंटेंट उठाकर अपने अकाउंट पर डाल देते हैं, तो ये प्रॉब्लम आती है। बस आपको कंटेंट बनाते हुए ध्यान रखना है कि आप न तो किसी प्लेटफॉर्म, जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम या खुद Facebook से किसी दूसरे क्रिएटर की कोई ऑडियो उठाएँ, न ही कोई वीडियो लें। बिल्कुल साफ-सुथरा और खुद का बनाया हुआ कंटेंट ही पेज पर रखें, बाकी डिलीट कर दें।
Step 2: लाइव वीडियो से Engagement बढ़ाएँ:
देखें, Facebook Monetization के लिए Eligible न होने का एक रीजन होता है फॉलोअर्स की कमी होना। अगर आप फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार लाइव जरूर आना चाहिए। और हर लाइव वीडियो कम से कम 10 से 15 मिनट की होनी चाहिए।
Step3: कंसिस्टेंसी और ओरिजिनल रील्स पर ध्यान दें:
अगर आपकी वीडियो का वॉच टाइम कम है और आप उसे बढ़ाना चाहते हैं, तो रेगुलर पोस्ट करना बहुत जरूरी है। लेकिन हाँ, आप जो भी डालें, वो ओरिजिनल हो, किसी का चुराया हुआ न हो। अगर आप रील्स डालते हैं, तो ज्यादा अच्छी बात है, क्योंकि आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Reels ज्यादा चलती हैं और इसलिए ज्यादा वायरल होती हैं।
Step4: ‘Request Another Review’ का इस्तेमाल करें:
ये सब करने के बाद, जब आपका अकाउंट पहले से बेहतर हो जाए, तो आप दोबारा से मोनेटाइजेशन सेक्शन में जाएँ। वहाँ आपको ‘Request Another Review’ या ‘See Policy Issues’ का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करके फेसबुक टीम को रिव्यू के लिए भेज दें। फेसबुक की टीम आपके पेज को दोबारा चेक करेगी और अगर सब कुछ सही रहा, तो 7 से 14 दिनों के अंदर आपका पेज मोनेटाइजेशन के लिए बिल्कुल रेडी हो जाएगा।
Facebook Monetization Enable Kaise Karein? बिना किसी गलती के सीखें
एक बार जब आपके पेज पर फॉलोअर्स और वॉच टाइम का क्राइटेरिया पूरा हो जाता है, तो समझो आपकी आधी परेशानी हल हो गई है। अब बारी आती है असली काम की, यानी अपने पेज पर मोनेटाइजेशन को ऑन करके अपने बैंक खाते को फेसबुक से जोड़ने की।
यह प्रोसेस बहुत आसान है। बस आपको बिना किसी गलती के कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। चलिए देखते हैं इसका Step-by-Step Process क्या है।
- इसके लिए सबसे पहले ‘Set Up’ बटन पर टैप करें और फेसबुक की टर्म्स एंड कंडीशंस को ‘Accept’ करें।
- उसके बाद आपको अपनी असली डिटेल्स डालनी हैं, जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड नंबर, अपनी जन्मतिथि और अपने घर का पता। ध्यान रहे, यहाँ कोई भी नकली नाम या निकनेम मत डालना, नहीं तो बाद में पैसे फँस सकते हैं।
- इसके बाद फेसबुक आपसे पूछेगा कि आपका बिजनेस किस टाइप का है। अगर आप अकेले वीडियो बनाते हैं और आपका कोई रजिस्टर्ड ऑफिस नहीं है, तो आपको Individual / Sole Proprietor चुनना होगा।
- इन सब के बाद बारी आती है Bank Account Set Up करने की। इसके लिए आपको मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरनी हैं, जैसे Account Holder Name, IFSC Code, Swift Code।
- बैंक अकाउंट जोड़ने के बाद फेसबुक आपसे Tax Info भरने को कहेगा। इसे देखकर परेशान न हों, ये बहुत सिंपल है। क्योंकि आप अमेरिका से बाहर रहते हैं, इसलिए आपको ऑनलाइन ही W-8BEN Form भरना होगा। इसमें ज्यादा कुछ नहीं करना, बस ये बताना होता है कि आप यूएस के नागरिक नहीं हैं और भारत में रहते हैं। इसमें टैक्स आइडेंटिफिकेशन नंबर (TIN) की जगह आपको अपना पैन कार्ड नंबर (PAN Number) डालना होता है।
- इसके बाद जब आपका फॉर्म पूरा हो जाए तो इस पर डिजिटल सिग्नेचर करके सबमिट कर दें।
दोस्तों, बस इतना सिंपल है Facebook Monetization Process को पूरा करना। हो सकता है आपको ये सब अभी काफी मुश्किल लग रहा हो, लेकिन जब आप इसे करेंगे, तो आपको खुद पता लग जाएगा कि ये उतना भी मुश्किल नहीं है।
FAQs
Q1. Facebook पर Monetization कब मिलता है?
Ans – दोस्तों, Facebook पर Monetization तब मिलता है, जब आपका पेज Facebook की सभी Eligibility और Policy शर्तों को पूरा कर लेता है। इसके बाद आप Monetization Enable कर सकते हैं।
Q2. Facebook Monetization के लिए कितने Followers चाहिए?
Ans – देखें, मॉनीटाइजेशन के लिए 2026 के हिसाब से आपके Facebook Page पर कम से कम 5,000 Followers होने चाहिए।
Q3. Facebook Monetization के लिए कितना Watch Time चाहिए?
Ans – Facebook Monetization के लिए नए रूल्स के हिसाब आपके अकाउंट पर पिछले 60 दिनों में कम से कम 60,000 मिनट का Watch Time पूरा होना चाहिए। इसमें आपकी वीडियो के साथ साथ लाइव वीडियो का वॉच टाइम शामिल हो सकता है।
Q4. Facebook Monetization Eligibility कैसे Check करें?
Ans – अगर आप Eligibility चेक करना चाहते हैं, तो Meta Business Suite या Professional Dashboard में जाकर Monetization सेक्शन खोल सकते हैं। वहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपका पेज Eligible है या नहीं।
Q5. अगर Facebook Monetization Eligible नहीं है, तो क्या करें?
Ans – अगर आपका पेज Eligible नहीं है, तो पुराना कंटेंट डिलीट कर के नया और ओरिजिनल कंटेंट डालें, फॉलोअर्स बढ़ाने पर ध्यान और लाइव आते रहे। जब क्राइटेरिया पूरा हो जाए तो दोबारा अप्लाई कर दें।
Conclusion
उम्मीद है, दोस्तों, facebook par monetization kab milta hai इस सवाल का जवाब तो अब आपको मिल ही गया होगा और इस जवाब ने आपकी बहुत सी उलझनें खत्म भी कर दी होंगी। अब आप चाहें तो फेसबुक पर स्क्रॉल कर ने के बजाय उससे कुछ पैसे भी कमा सकते हैं।
बस आपको ऊपर बताई गई कुछ बातें याद रखनी है जैसे मॉनिटाइजेशन के लिए आपके अकाउंट पर ऑरिजनल कंटेंट होना चाहिए जो आपका अपना हो, आपके 5,000 फॉलोअर्स पूरे होने चाहिए और 60,000 मिनट का Watch Time पूरा होना भी एक जरूरी शर्त है। जब आप ये सब कर लेंगे तो आप भी फेसबुक से बाकी सब की तरह पैसे कमा सकेंगे।
Related Post:
YouTube Partner Program Me Kaise Join Kare : यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में कैसे जॉइन करे


Send me please follow us
Ok
……