Sunday, August 23, 2026
Home Facebook Tips Facebook Ads Se Paise Kaise Kamaye : फेसबुक Ads से पैसे कैसे...

Facebook Ads Se Paise Kaise Kamaye : फेसबुक Ads से पैसे कैसे कमाए

0
Facebook Ads Se Paise Kaise Kamaye
Facebook Ads Se Paise Kaise Kamaye

दोस्तों, अगर आप फेसबुक चलाते हैं, तो आपने कभी न कभी Facebook Ads का नाम तो जरूर सुना होगा। आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए भी सुना होगा कि वो फेसबुक एड्स चलाकर तगड़ा पैसा भी कमा रहे हैं।

अब देखिए, एक तरफ वो लोग हैं जो इसे एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि इसमें तो सिर्फ पैसा डूबता है और यह फालतू का खर्चा है। और सच तो ये है कि इसी कन्फ्यूजन के चक्कर में ज्यादातर लोग उलझकर रह जाते हैं और यह समझ ही नहीं पाते कि आखिर सच क्या है?

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो आज तक जान ही नहीं पाए कि आखिर Facebook Ads se paise kaise kamaye जाते हैं, तो फिक्र छोड़ दीजिए, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि 2026 के इस डिजिटल दौर में भी कैसे लोग फेसबुक एड्स से महीने के लाखों कमा रहे हैं। चलिए फिर स्टार्ट करते हैं।

Table of Contents

Facebook Ads क्या है?

दोस्तों, ये सवाल उन लोगों का है, जिन्हें Facebook Ads Kya Hai? समझ में नहीं आता है। अगर हम इसे सिंपल वर्ड्स में समझाएं, तो Facebook Ads आपकी बात को आपकी सही ऑडियंस तक ले जाने का एक अच्छा खासा रास्ता है। मतलब, इसके जरिए आप अपने प्रोडक्ट, कोई सर्विस या फिर किसी भी बात को अपनी टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंचा सकते हैं।

Facebook Ads में जो सबसे बड़ा मैजिक है, वो Targeting का है। मतलब, फेसबुक को हमारे बारे में सब कुछ पता होता है। हम क्या पसंद करते हैं, हमारी उम्र क्या है, हम कहाँ रहते हैं और हमें किस तरह की चीजें खरीदने में मजा आता है, वो सब कुछ जानता है।

इसलिए, जब आप फेसबुक पर अपना एड चलाते हैं, तो वो सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाता है, जो ऐसी चीजें पसंद करते हैं। इससे ये होता है कि अगर आपका कोई प्रोडक्ट है, तो वो सीधे उन्हीं लोगों को दिखाएगा, जो उसे पसंद करते हैं या खरीदना चाहते हैं। इसी वजह से आपके प्रोडक्ट्स या सर्विस की बिक्री ज्यादा होगी और आप अच्छी-खासी कमाई कर पाएंगे।

कुल मिलाकर, अगर देखा जाए, तो Facebook Ads का सीधा साधा सा मतलब निकलता है अपनी बात को सही टाइम पर सही इंसान तक पहुंचाना। और दोस्तों, यही वो स्ट्रेटजी है, जो आज के दौर में बिजनेसेज को काफी प्रॉफिट दिला रही है।

Facebook Ads Se Paise Kamane Ke Best Tarike: Beginners से लेकर Experts तक के लिए

दोस्तों, अब तो आपको समझ आ ही गया होगा कि Facebook Ads Kya Hai? और आज के दौर में ये सिस्टम कैसे काम कर रहा है। लेकिन दोस्तों, सिर्फ इतना समझ लेने से क्या ही होगा, अगर आपके पास फेसबुक एड्स से पैसे कमाने का कोई पक्का आइडिया ही न हो तो।

अगर ऐसी कोई प्रॉब्लम है भी, तो आप टेंशन मत लें क्योंकि अब इस आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले हम 2026 के कुछ खास और सबसे ज्यादा चलने वाले कमाई के तरीकों को ही डिस्कस करेंगे। ताकि अगर आप अभी तक कंफ्यूज थे कि Facebook Ads se earning kaise shuru kare तो वो कन्फ्यूजन दूर हो जाए। 

चलिए फिर उन तरीकों को देखते हैं जो 2026 में आपको अच्छे कमाई देंगें:

1. Affiliate marketing

दोस्तों, सबसे पहला और सबसे सिंपल Facebook Ads से कमाई तरीका affiliate marketing है। 

मान लीजिए, आपके पास बेचने के लिए न तो कोई दुकान है, न ही कोई अपना सामान। तो अब आप कैसे कमाएंगे? टेंशन न लें। आप दूसरों का सामान बेचकर भी अपनी जेब भर सकते हैं। यहां बहुत सी बड़ी कंपनियां हैं, जैसे Amazon, ClickBank, या किसी कोई और बड़ी कंपनी, जो आपको अपने सामने बेचने के पैसे देती हैं। आप उन्हें उठाओ और उन्हें प्रमोट करें।

देखिए, यहाँ आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है। बस किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़िए और कोई भी एक प्रोडक्ट चुनिए, जिसे आप बेचना चाहते हों, और उसका Facebook पर ad चलाइए। बस, आपको इतना ही करना है। बाकी आगे का सारा काम Facebook करेगा। वो आपके प्रोडक्ट को उन लोगों को दिखाएगा, जो उसे खरीदना चाहते हों या पसंद करते हों। 

फिर जब भी कोई इंसान आपके एफिलिएट लिंक का इस्तेमाल कर के उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको उसका अच्छा खासा कमीशन मिलता है। यहां मजे की बात ये है कि सामान पैक करने, डिलीवर करने या कस्टमर की शिकायतें सुनने का आपका कोई सिरदर्द ही नहीं लेना होगा। बस एड चलाओ और मजे से कमीशन कमाओ।

2. Product Selling 

दोस्तों, अगर आपके पास आपका अपना कोई प्रोडक्ट है, तो आपके लिए इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है। आप उसी को Facebook एड्स के जरिए फेसबुक पर बेचना शुरू कर दीजिए।

आपका खुद का कोई भी प्रोडक्ट, चाहे वो हाथ से बने कपड़े हों, गैजेट्स हों या घर का बना कोई खास सामान, उसे बेचने के लिए फेसबुक एड्स से बेहतर सेल्समैन कोई नहीं हो सकता।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी एक फेसबुक या इंस्टाग्राम शॉप सेटअप करनी होगी। उसके बाद अपने प्रोडक्ट की बढ़िया सी फोटो या वीडियो डालो और Facebook Ads के जरिए सीधे अपने खरीदारों तक पहुँचो। यह तरीका सबसे बेस्ट है, अगर आप अपना खुद का ब्रांड खड़ा करना चाहते हैं तो।

3. Dropshipping 

ये काम 2026 में सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। इसमें आपको न तो सामान का स्टॉक खरीदना है और न ही कोई शिपिंग करनी है। दोस्तों, ये एफिलिएट मार्केटिंग से थोड़ा सा अलग है। इसमें आप सिर्फ किसी प्रोडक्ट को नहीं, बल्कि किसी सर्विस को भी बेच सकते हैं। जैसे, आप किसी एक इंसान से किसी दूसरे इंसान का काम करा सकते हैं और बीच में अपनी कमाई जोड़ सकते हैं।

इसमें आपको किसी सामान का स्टॉक खुद रखने की जरूरत नहीं है। बस आपको एक ऑनलाइन स्टोर बनाना है और Facebook Ads से लोगों को वहां लेकर आना है। दोस्तों, इस प्रोसेस में जब भी कोई ऑर्डर आएगा, तो सप्लायर खुद सामान को सीधे कस्टमर तक भेज देगा। 

इसमें आपको शिपिंग की कोई टेंशन नहीं लेनी होगी। बस आपको बीच में अपना मार्जिन जोड़ना है। देखा जाए, तो इसमें आपका सिरदर्द बहुत कम है, बस आपको मार्केटिंग की थोड़ी समझ चाहिए।

4. Local Business Advertising

दोस्तों, आपने अपने आस-पास ऐसे डॉक्टर, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदार देखे ही होंगे, जिन्हें फेसबुक की एबीसीडी भी नहीं आती  है, लेकिन ये आपके लिए एक अच्छी बात हो सकती है। आप चाहो तो उनसे बात कर के उनकी डिजिटल मार्केटिंग संभाल सकते हो।

इसमें आप अपनी Facebook Ads की स्किल का इस्तेमाल करके उनके बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं। ऐसा कर के आप उनसे हर महीने एक ‘मैनेजमेंट फीस’ चार्ज कर सकते हैं। यह एक बहुत ही स्टेबल और अच्छी इनकम वाला रास्ता है।

5. Freelance Facebook Ads Service

दोस्तों, नए दौर में जैसे जैसे बिजनेस बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे अच्छे ‘Media Buyers’ की डिमांड भी तेजी के साथ बढ़ रही है। देखा जाए तो आजकल हर बिजनेस ऑनलाइन आना चाहता है और यही आपके लिए एक अच्छी ऑपरच्युनिटी बन सकती है।

इसके लिए आप फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Upwork या LinkedIn के जरिए उन कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं, जो अपना एड्स बजट मैनेज करने के लिए एक्सपर्ट्स ढूंढ रही हैं। अगर आप एक साथ 3 4 क्लाइंट्स को भी संभाल लेते हैं, तो आप घर बैठे ही बहुत अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

6. Lead Generation

देखें, आजकल कुछ काम ऐसे भी हैं, जिनमें ‘सेल्स’ से पहले क्लाइंट्स की जानकारी चाहिए होती है। इसमें रियल एस्टेट एजेंट, इंश्योरेंस वाले या कोचिंग सेंटर जैसे काम आते हैं। आप चाहें, तो फेसबुक पर एड्स चलाकर उनके लिए नाम, फोन नंबर और ईमेल इकट्ठा कर सकते हैं। इस काम में एक एक ‘क्वालिटी लीड’ के बदले बिजनेस वाले आपको काफी अच्छा पैसा देते हैं।

Facebook Ads से पैसे कमाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

दोस्तों, अगर आपने अब सोच लिया है कि आप फेसबुक एड्स चलाकर क्या बेचेंगे, जिससे आपकी कमाई हो, तो अब Facebook Ads se paise kaise kamaye इसमें अगला स्टेप आता है कि आपको Facebook Ads से पैसे कमाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

वैसे देखा जाए, तो आपको इसके लिए बहुत सारी चीजें नहीं चाहिए। बस कुछ बेसिक चीजें तैयार कर लीजिए और आपका काम हो जाएगा। आइए, एक-एक करके समझते हैं वो कौन-सी चीजें हैं:

1. Facebook Account 

यह तो सबसे बेसिक चीज़ है। Facebook Ads से कमाने के लिए आपके पास एक एक्टिव पर्सनल फेसबुक अकाउंट होना चाहिए। इसी अकाउंट के जरिए आप अपना Meta Business Manager और Ad Account सेटअप करेंगे। और हां, ये अकाउंट आपको अपने असली नाम से बनाना होगा, ताकि फ्यूचर में फेसबुक की तरफ से कोई सिक्योरिटी दिक्कत न आए।

2. Facebook Page

दोस्तों, एड्स कभी भी आपकी पर्सनल प्रोफाइल से नहीं चलते हैं, बल्कि ये एक Facebook Page के जरिए चलते हैं। आप जिस भी चीज़ का बिजनेस करना चाहते हैं, चाहे वह कोई प्रोडक्ट हो या सर्विस बेचनी हो, हमेशा उसी के नाम से एक प्रोफेशनल पेज बनाएं। यही वो पेज होगा, जो लोगों को आपके एड्स के ऊपर दिखाई देगा।

3. Meta Business Manager

अगर आप इसको लेकर सीरियस हैं, तो पर्सनल एड अकाउंट की जगह Meta Business Manager का इस्तेमाल करें। यह एक प्रोफेशनल ‘कंट्रोल रूम’ की तरह है, जहाँ से आप अपना पेज, अपना एड अकाउंट और सारी जरूरी सेटिंग्स को एक साथ मैनेज कर सकते हैं। यह आपको पूरी आजादी देता है कि आप अपने बिजनेस को प्रोफेशनल तरीके से रन करें।

4. Payment Source 

अब अगले स्टेप में आपके पास फेसबुक को एड्स के पैसे देने के लिए एक भरोसेमंद पेमेंट मेथड होना चाहिए। इसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपका कार्ड इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए इनेबल हो, ताकि एड्स रन करते वक्त पेमेंट में कोई रुकावट न आए।

5. बेचने के लिए प्रोडक्ट 

अब सबसे जरूरी बात, आपके पास बेचने के लिए कुछ होना चाहिए। मतलब आप कोई भी प्रोडक्ट या फिर कोई सर्विस बेच सकते हैं। यहाँ चाहे तो आप अपना कोई प्रोडक्ट बेचें या फिर Affiliate करें, ये आपकी मर्जी है।

दोस्तों, एक बात हमेशा याद रखना कि Facebook Ads से अच्छा कमाने के लिए सिर्फ ये 5 चीजें सेटअप कर लेना ही काफी नहीं होता है, बल्कि इस काम में असली पैसा वही बनाता है, जो सही ऑडियंस को टारगेट करना सीखता है, दमदार क्रिएटिव एड्स बनाता है, चाहे वो फोटो हो या वीडियो, और लगातार अपनी स्ट्रेटेजी को टेस्ट करता रहता है। आपको पांच चीजों के अलावा इन पर भी फोकस करना होगा, तभी कुछ हो सकता है। 

Facebook Ads Campaign Kaise Banaye? आसान Step-by-Step गाइड

दोस्तों, अगर आप वाकई यह जानना चाहते हैं कि Facebook Ads se earning kaise kare, तो यह बात समझ लीजिए कि इसमें सारा खेल ‘Ads Manager’ को संभालने का है। यह फेसबुक का वो पावरफुल कंट्रोल रूम है, जहाँ से आप अपनी सेल्स, लीड्स और प्रॉफिट को मैनेज करते हैं।

अगर आप भी अपना बिजनेस ग्रो करना चाहते हैं या अपने क्लाइंट्स के लिए एड्स चलाकर खुद कुछ कमाना चाहते हैं, तो Facebook Ads campaign kaise banaye और इसका सही और प्रोफेशनल तरीका क्या है? ये जानना बहुत जरूरी है। इसलिए, दोस्तों, अब इसे हम नीचे 7 आसान स्टेप्स में समझेंगे।

Step 1: Business Manager में लॉग इन करें

दोस्तों, इसका सबसे पहला स्टेप है अपने business.facebook.com पर जाएं। अगर आपने अपना ‘Business Manager’ अकाउंट नहीं बनाया है, तो पहले उसे बना लें। यह आपके फेसबुक पेज और एड अकाउंट को एक प्रोफेशनल सेटअप देने का सबसे सही तरीका है।

Step 2:  Ad Account और Assets को कनेक्ट करें

बिजनेस मैनेजर बनाने के बाद, आपको उसमें अपना ‘Ad Account’ बनाना होगा और अपने ‘Facebook Page’ को उससे जोड़ना होगा। बिना Ad Account के आप एड्स नहीं चला सकते। और बिना Facebook Page को जोड़े, एड्स लोगों को दिखाई नहीं देंगे।

Step 3: Campaign Objective चुनें

अब आपको Campaign के बटन पर क्लिक करना होगा। देखें, जैसे ही आप एड्स Campaign के लिए ‘Create’ बटन दबाएंगे, फेसबुक आपसे पूछेगा कि आपका गोल क्या है? यहाँ आपको अपना मकसद बहुत सोच समझकर चुनना होगा।

Sales/Conversion: अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी वेबसाइट से सीधे खरीदारी करें, तो इस ऑप्शन को चुनें।

Traffic: अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी वेबसाइट पर क्लिक करके आएं, तो आपको ये ऑप्शन सिलेक्ट करना चाहिए।

Engagement: अगर आप चाहते हैं कि लोग आपके एड पर कमेंट या शेयर करें, या आपको सीधा WhatsApp/Messenger पर मैसेज करें, तो ये ऑप्शन सबसे बेस्ट है।

Step 4: Campaign का नाम और बजट सेट करें

अब इसके बाद आपको अपने कैंपेन को एक नाम देना होगा साथ आपको बजट अमाउंट भी सलेक्ट करना होगा। Facebook Ads में आपको बजट चुनने के भी दो तरीके मिलते हैं: 

Daily Budget: इसमें आप रोज का एक फिक्स अमाउंट, जैसे ₹500 या जितना आप चाहें, तय कर सकते हैं।

Lifetime Budget: इसमें आप किसी भी एक डेट तक के लिए पूरा बजट सेट कर देते हैं।

Step 5: सही Audience चुने

अब बारी आती है इसके सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट की। यहां आपको Facebook को बताना होता है कि उसे आपका एड किसको दिखाना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ डिटेल्स डालनी होंगी।

Location: इसमें आप पूरे इंडिया या अपने शहर के लोगों को टारगेट कर सकते हैं।

Age & Gender: आपका प्रोडक्ट किस ऐज और किस जेंडर के लोगों के लिए है, आपको ये तय करना होगा।

Interests: यहाँ आप चुनते हैं कि लोग आपके प्रोडक्ट को किस कैटेगरी में ज्यादा पसंद करेंगे, जैसे Online Shopping, Gym, या Digital Marketing या कुछ और।

Step 6: Facebook Ads में सही Placement करें

इन सारी चीजों के बाद, अब फेसबुक आपसे पूछेगा कि आपको एड कहाँ दिखाना है, जैसे Facebook पर, Instagram पर, या Audience Network पर। शुरुआत में आप Advantage+ Placements चुनें, क्योंकि इसमें फेसबुक खुद तय करता है कि आपका एड कहाँ सबसे अच्छा परफॉर्म करेगा।

Step 7: Ad Creative बनाएं 

इस सेक्शन में आप अपना एड डिजाइन करते हैं। यहां आप Creative सेक्शन से अपनी बढ़िया फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। उसके बाद Primary Text जोड़ें, यानी एड के ऊपर जो जानकारी लिखी होती है, वो बढ़िया-सी लिखें और Headline जोड़ना बिल्कुल न भूलें।

Call to Action: आपको यहां Call to Action का ऑप्शन भी मिलेगा, यानी आप अपने एड में Shop Now, Learn More, या Send Message जैसे वर्ड्स जोड़ सकते हैं।

Step 8: Review करें और फिर Ads Publish कर दें

दोस्तों, अब सबसे लास्ट में एक बार सब कुछ चेक करने के बाद ‘Publish’ का बटन दबा दें। इसके बाद फेसबुक आपके एड को रिव्यू करेगा। इसमें वो कुछ घंटेल लगा सकता है, जिसके बाद आपका एड लाइव हो जाएगा।

देखें, एड लाइव होने के बाद आपको उसे ऐसे ही छोड़ नहीं देना है, बल्कि आपको हर दिन एड मैनेजर में चेक करना है कि आपकी कौन सी फोटो पर ज्यादा क्लिक आ रहे है। जो एड अच्छा काम करे, उसे चलने दो और जो न करे, उसे बंद करके उसकी जगह दूसरा ट्राई करो। यही Facebook Ads se earning करने का सही तरीका है।

Conclusion

दोस्तों, Facebook Ads se paise kaise kamaye यह एक ऐसा सवाल था जो अक्सर आप लोगों के मन में रहता था। उम्मीद है कि अब इसे लेकर आपकी सारी कंफ्यूजन दूर हो चुकी होगी। 

देखे, अब आपके पास काफी सारे ऑप्शंस हैं। अगर आप चाहें तो यहां आप अपना कोई प्रोडक्ट या सर्विस बेच सकते हैं या अगर आपके पास खुद का बेचने के लिए कुछ भी नहीं है, तो आप एफिलेट और ड्रॉपशिपिंग कर के भी अच्छा खासा कमा ही सकते हैं। 

दोस्तों, सच तो ये है कि Facebook Ads में सारा खेल ही बस Ads Manager को समझने का है एक बार अगर आपको इसका सिस्टम समझ में आगया तो आप अच्छा खासा पैसा इसी Facebook ads से महीने का निकाल पाएंगे।

FAQs:

Q1. क्या Facebook Ads शुरू करने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत होती है?

Ans – जी नहीं, आप फेसबुक एड्स सिर्फ ₹100 से ₹200 के बजट से भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका बजट सही है तो आप पैसे बढ़ा सकते हैं।

Q2. क्या मोबाइल से Facebook Ads चला सकता हैं?

Ans – हाँ बिल्कुल, Meta Ads Manager ऐप से आप मोबाइल से भी एड्स मॉनिटर कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको अच्छा कंट्रोल और प्रोफेशनल सेटिंग्स चाहिए तो लैपटॉप का इस्तेमाल करना ही बेस्ट है।

Q3. क्या एड्स चलाने के लिए वेबसाइट की जरूरत है?

Ans – ये तो आप अपने हिसाब से तय करेंगे। अगर आप ‘Lead Generation’ या ‘WhatsApp Messaging’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको वेबसाइट की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप प्रॉडक्ट बेचना चाहते हैं, तो एक लैंडिंग पेज या वेबसाइट होना जरूरी है।

Q4. Facebook Ads से पहली कमाई कब होती है?

Ans – ये बात तो आपका प्रोडक्ट तय करेगा कि आपका प्रोडक्ट कितना जरूरी है और कितने लोगों उसे खरीदना चाह रहे हैं। वैसे तो ज्यादातर कैंपेन शुरू होने के पहले कुछ दिनों में ही रिजल्ट दिखाई देने लगते हैं। 

Related Post :

YouTube Partner Program Me Kaise Join Kare : यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में कैसे जॉइन करे

Previous articleInstagram Par Hashtag Kaise Use Karte Hai
Next articleFacebook Par Monetization Kab Milta Hai : फेसबुक पर Monetization कब मिलता है जानिए
Mahesh Gupta
दोस्तों आप सभी को मेरा बहुत-बहुत नमस्कार. मेरा नाम महेश गुप्ता है और मैं factsreaders.com इस साइट पर कंटेंट राइटिंग का काम करता हूं. दोस्तों मुझे मेरी लाइफ में लिखना बहुत ज्यादा पसंद है लिखने के साथ-साथ मैं किताबें भी खूब पढ़ता हूं. मुझे नए नए चीजों को सिखाना काफी पसंद है. मैं लगभग पिछले 4 साल से कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं. मैं यहां पर आप लोगों को बहुत अच्छी अच्छी टॉपिक पर एकदम लेटेस्ट जानकारी दूंगा जिससे आपके मन में जो भी सवाल आता है उसका जवाब में रिसर्च करके एकदम आसान भाषा में देने का प्रयास करूंगा.. अगर मैं आपको अपने बारे में बताऊं तो मैं बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला हूं. मेरी क्वालिफिकेशन की बात करूं तो मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है साथ में मैं यूपीएससी की भी तैयारी करता हूं और आगे भी मेरी पढ़ाई जारी है. मुझे पूरी उम्मीद है मैं आपको जो भी जानकारी दूंगा आपको पसंद आएगा. अगर आपको मुझसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ना है तो आप मेरे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं.